स्वागतम्

इस ब्लॉग का मुख्य मकसद नयी पीढ़ी में नई और विवेकपूर्ण सोच का संचार करना है|आज के हालात भी किसी महाभारत से कम नहीं है अतः हमें फिर से अन्याय के खिलाफ खड़ा करने की प्रेरणा केवल महाभारत दे सकता है|महाभारत और कुछ सन्दर्भ ब्लॉग महाभारत के कुछ वीरो ,महारथियों,पात्रो और चरित्रों को फिर ब्लोगिंग में जीवित करने का ज़रिया है|यह ब्लॉग महाभारत के पात्रों के माध्यम से आज की राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों का प्रतिबिम्ब प्रस्तुत करता है|

पृष्ठ

Wednesday, June 29, 2011

महाभारत और कृष्ण द्वेपायन(महर्षि वेदव्यास):महाभारत ब्लॉग ०१


महाभारत एक कालजयी रचना है|मेरा मानना है कि धर्म,काम,मोक्ष,क्षत्रीयत्व,वीरता,प्रेम,त्याग,कूटनीति,राजनीति व कृष्णरस की सही एवं सटीक व्याख्या से औतप्रोत ये महाग्रंथ शायद ही कही लिखा गया है और शायद ही कहीं इसकी भूमिका तैयार की गयी है|
भारत की भूमि को इस ग्रंथ को सीचने का क्षरेया दिया जाता है तो सर्वप्रथम मैं आर्यावर्त की इस पवित्र भूमि को नमन करता हूँ|
वैसे तो महाभारत की शुरुआत होती है शांतनु पुत्र देवव्रत(भीष्म) से व उनकी भीष्म प्रतिग्या से परन्तु कृष्ण द्वेपायन शायद महाभारत के प्रारंभ व अंत के एकमात्र साक्षी थे|
श्री कृष्ण द्वेपायन ब्रामण कुल मे जन्मे और ऋषि आश्रम मे पले बढ़े धर्म के मर्मगया व्यतित्व के धनी थे|विचित्रवीर्य जो कि राजा शांतनु का पुत्र व माता सत्यावती की संतान थी और रिश्ते मे भीष्म का भाई लगता था,हथीनापुर का राजा बना| परन्तु वह राजपद के योग्य नही था,लेकिन भीष्म की वीरता के कारण काशी की राजकुमारी अंबा व अंबिका से विचित्रवीर्य का विवाह हुआ|परन्तु अपनी स्नायु तन्त्र की कमज़ोरी के कारण वह मृत्यु को प्राप्त हुआ|चूकि उसकी कोई संतान नही थी तब श्री कृष्ण द्वेपायन ने "निरोध" परम्परा से विचित्रवीर्य के क्षेत्रज पुत्रो पांडु व धृतरस्थ को उत्पन्न किया|विधुर भी "निरोध" द्वारा उत्पन्न दासीपुत्र थे जो कि अंबिका के फेर मे दासी द्वारा उत्पन्न हुए|
ये तो बात हुई कृष्ण द्वेपायन के महाभारत मे प्रत्यक्ष योगदान की अब हम कृष्ण द्वेपायन के अप्रत्यक्ष योगदान के बारे मे बात करेंगे|
श्री कृष्ण द्वेपायन धर्म की,धर्म के द्वारा ,प्रजा के लिए एक विशेष सत्ता के उतराकांशी थे|वो महाभारत काल मे धर्म के आकाश मे ध्रुव तारे की तरह जगमग और सदैव धर्म की उत्तर दिशा का ज्ञान करवाने वाले व्यक्तित्व थे|विधुर की नीति हमेशा ही कुरू राज्यसभा मे श्री कृष्ण द्वेपायन के विचारो का प्रतिबिंब थी|
महाभारत मे संजय को दिव्य दृष्टि का वरदान और फिर भगवत गीता को संसार के सामने प्रस्तुत करने का दायित्व ना केवल एक विशेष व्यतित्व की आवश्कता थी जो महर्षि वेदव्यास के बिना संभव नही थी|
कहते है कि गणेश जी ने कलम से स्वयं महाभारत महर्षि वेदव्यास के निर्देशन मे लिखी थी|अतः जिस महापुरुष के निर्देशन मे गणेश जी काम करने पर प्रसन्न  होते है उनको मेरा सादर नमन्|
                                                     धन्यवाद|